BGMI Unban News : BGMI के इंतजार कर रहे फैंस का इंतिजार लम्बा होते जा रहा है। पहले खबर आयी के गेम इस साल 15 जनवरी को वापसी कर रहा है।लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं फिर बाद दूसरी डेट भी लीक हुई वो भी फेल हो गयी। सबसे ताजा लीक सोशल मीडिया के जरिये आई थी जिसमें दावा किया जा रहा था कि गेम को BGMI 2.0 के नाम से लॉन्च लिया जाएगा।
लेकिन अब ग्लोबल इसपोर्ट्स के मालिक ने बड़ा बयान दिया है जिससे BGMI का इंतज़ार कर रहे फ़ैन्स को जोर का झटका लग सकता है। ग्लोबल इस्पोर्ट्स (Global Esports) के फाउंडर और सीईओ डॉक्टर रुशिंद्र सिन्हा को PUBG Mobile के इंडियन वर्जन गेम BGMI की वापसी पर संदेह है।
यह भी पढ़ें : सिर्फ दो दिनों में 219 करोड़ कमाने वाली फिल्म Pathaan, तीसरे दिन का कलेक्शन कितना हुआ यहाँ देखे।
उनका कहना है कि “मेरे ख्याल से गेम अब वापस नहीं आएगा। अगर गेम की वापसी होने वाली रहती तो अब तक ऐसा हो गया रहता। डेवलपर और सरकार की तरफ से बनाई गई चुप्पी इस बात का सबूत है। गौर करने वाली बात ये है कि PUBG NEW STATE के लैन इवेंट होने जा रहे हैं और कंपनी इसपर 1 करोड़ का खर्चा कर रही है। अगर उन्हें गेम को वापस लाना रहता तो फिर PUBG NEW STATE को इतना पुश नहीं दिया जाता।आप लोगों का गेम की वापसी का इंतेजार करना बर्बाद है। “
आगे कहा कि क्राफ्टन ने Snapdragon Pro Series (SPS) New State Mobile Open India टूर्नामेंट में एक करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह काफ़ी कुछ कहता है। इसके साथ ही वे कहते हैं कि BGMI गेम की वापसी का इंतज़ार करना इंडियन गेमिंग कम्यूनिटी और इकोसिस्टम के लिए भ्रामक होने के साथ-साथ हानिकारक भी है।
रुशिंद्रा सिन्हा का मानना है कि बीजीएमआई भारत में वापस नहीं आएगा और डेवलपर्स और सरकार की चुप्पी इसका स्पष्ट प्रमाण है। इसके अलावा, क्राफ्टन ने भारत में न्यू स्टेट मोबाइल (New State Mobile) के ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट के लिए बड़ा निवेश किया है, जो स्पष्ट रूप से संकेत करता है कि BGMI की वापसी असंभव है।
यह पहली बार है कि भारत में किसी बड़े गेमिंग कंपनी से जुड़े व्यक्ति ने इस तरह की बात की है। इससे पहले बताया जा रहा था कि यह गेम जनवरी 2023 में भारत में वापसी कर सकता है। हालाँकि गेम की वापसी नहीं हुई और अब बताया जा रहा है कि BGMI अप्रैल 2023 में आ सकता है।