Xiaomi Electric Car देख दंग रह जाएंगे लोग जल्द रोड पर फर्राटे मारते नजर आएगी।

Published:

Xiaomi Electric Car – लोग दुनिया में Xiaomi को स्मार्टफोन मेकर के तौर पर जानती है जो अपने फ्लैगशिप एंड्रॉइड स्मार्टफोन और बजट फोन के साथ-साथ स्मार्ट एप्लायंसेज भी बनाती है। इसके अलावा यह कंपनी स्मार्टफोन एक्सेसरीज से लेकर स्मार्ट होम उत्पादों तक कई तरह के उत्पाद बनाता है। कंपनी पिछले कुछ सालो से एक Electric Car पर काम कर रही है। जो अब चीन के सडको पर दौरने के लिए तैयार हो चुकी है। Xiaomi की नज़र चीन के इलेक्ट्रिक कार बाज़ार पर है, और यह तेजी से अपने पहले Electric Car Xiaomi SU7 और Xiaomi SU7 Max के लॉन्च की ओर बढ़ रही है।

Xiaomi ने चीन में अपनी पहली EV के लिए बिक्री लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, और उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ नियामक फाइलिंग में Xiaomi की पहली कारों का डिज़ाइन और विशेषताओं को दिखाया गया है। वीबो यूजर एबेंजीन ने इसे देखा।

Xiaomi SU7 और SU7 Max इलेक्ट्रिक कारों पर काम कर रहा है और बीजिंग स्थित BAIC ग्रुप दोनों का निर्माण करेगा। दोनों कारें देखने में एक जैसा हैं वही इनदोनो में कुछ अंतर हैं, जैसे अलग-अलग बैटरी तकनीक और Xiaomi SU7 की हाई स्पीड 210 किमी प्रति घंटा होगी वही Xiaomi SU7 Max में 265 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति देखने को मिलने वाली है। Xiaomi SU7 का वजन 1,980 किलोग्राम है, जबकि SU7 Max का वजन 2,205 किलोग्राम है।

Xiaomi SU7 Max

वही बात करे Xiaomi SU7 के Dimensions के बारे में तो ये 4,997 x 1,963 x 1,455 मिमी (LiDAR सेंसर के बिना 1,440 मिमी) होगा। दो पावरट्रेन विकल्प अपेक्षित हैं: एक 220kW मोटर वाला RWD है, और दूसरा 275kW + 220kW मोटर सेटअप वाला AWD है। व्हीलबेस 3,000mm है।

इसके अलावा Xiaomi का एक SU7 Pro वेरिएंट भी है, जैसा की इन फोटोज में दिख रहा है। हलाकि अभी इसकी ज्यादा जानकारी हमारे पास उपलब्ध नहीं है।

Photo – Weibo

ये देखने होगा के कंपनी अपने Eco-system “Human X और Car X को करो में कैसे लेके आता है। आपको बता दे के हाल में लॉन्च हुए HyperOS भी देखने को मिल सकता है इन कारो में।

Mr Ahmad
Mr Ahmadhttps://indreporter.com
Hello, I'm Mr. Ahmad, a tech enthusiast and engineer. In the past six years, I've delved into the latest Tech, not just for the love of technology but to share that knowledge. My goal is to make tech accessible and safe, guiding you on How to be safe in this digital era and navigating the digital landscape responsibly. Let's embark on this tech journey together!

Related articles

Recent articles